सम्भल न्यूज़: खून देकर हिन्दू मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल। 

Jul 24, 2024 - 18:39
 0  105
सम्भल न्यूज़: खून देकर हिन्दू मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। कौन हिंदू, कौन मुस्लिम, कौन सिख सरदार है, चीरकर देखो नसों को खून की एक धार है। एक शायर का यह शेर बिल्कुल सटीक बैठता है। पत्रकार राहुल कुमार ने सम्भल की ही रहने वाली लड़की को अपना खून देकर उसकी जान बचाई है और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।

नगर के मोहल्ला महमूद खाँ सराय निवासी राहुल कुमार ने अपने जन्मदिन पर मुस्लिम लड़की जो पीलिया से पीड़ित थी। किसी काम से जा रहे पत्रकार ने मुस्लिम लड़की के परिजनों से परेशानी सुन उसे अपना ब्लड देकर उसकी जान बचाई। यह नेक काम कर राहुल कुमार ने हिंदू-मुस्लिम एकता में नफरतों का जहर खोलने वालों को सीख देते हुए बता दिया है कि जनपद सम्भल की गंगा जमुनी तहजीब को कोई भी धूमिल नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें:-  21 वर्षों से हवाई सेवा में था शौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त जहाज, इंजन परीक्षण के लिए काठमांडू से पोखरा जा रहा था जहाज।

राहुल कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि जिले के सभी लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए बिना किसी द्वेष भावना के एक-दूसरे का सहयोग करें। क्योंकि मानवता से बड़ी कोई सेवा ही नहीं है। हर किसी को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए। जो लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, उन पर भगवान अपनी कृपा बनाए रहता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।