Deoband: हरिद्वार जा रहे एक युवक की हादसे में मौत, दो साथी घायल

फ्लाईओवर पर हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों दोस्त बाइक पर

Jun 4, 2026 - 19:59
44 Views
Deoband: हरिद्वार जा रहे एक युवक की हादसे में मौत, दो साथी घायल
हरिद्वार जा रहे एक युवक की हादसे में मौत, दो साथी घायल

देवबंद। फ्लाईओवर पर हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे।  फरीदाबाद जनपद के थाना बदरपुर निवासी संगीत (22), सुमित (25) और सागर (26) बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को हरिद्वार जा रहे थे। देवबंद में फ्लाईओवर पर पहुंचने पर पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों बाइक सवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सागर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow