Deoband: कार्यकाल बढ़ने से गदगद ग्राम प्रधानों ने सीएम व राज्यमंत्री का आभार जताया। 

प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। उन्होंने

May 30, 2026 - 20:40
42 Views
Deoband: कार्यकाल बढ़ने से गदगद ग्राम प्रधानों ने सीएम व राज्यमंत्री का आभार जताया। 
AI Image

देवबंद। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे और कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उनका आभार जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय ग्रामीण विकास, जनहित और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी तथा अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सकेगा। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वह शासन की मंशा के अनुरुप अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने का काम करें। ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शी और जनहितकारी है। इस मौके पर कुलवीर, मांगेराम, अर्जुन सिंह, ओमवीर, नितिन, सचिन समेत प्रधान मौजूद रहे।

Also Read- कर्नाटक की राजनीति में महाबदलाव की आहट: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुलाई कैबिनेट की विशेष बैठक, पद छोड़ने के दिए संकेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow