Deoband: 71 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली।

राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम की ओर से नगर में चलाए गए अभियान के तहत 71 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

May 30, 2026 - 20:35
38 Views
Deoband: 71 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली।
71 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली।

देवबंद। राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम की ओर से नगर में चलाए गए अभियान के तहत 71 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 13 लाख 20 हजार रुपये की वसूली की गई। 
उपखंड अधिकारी संतोष कुमार, अवर अभियंता विष्णु कोठारी और गुलशन झा के नेतृत्व में निगम की टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंची। इस दौरान बकाया होने के चलते 71 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही राजस्व वसूली की गई। संतोष कुमार ने बताया कि जीटी रोड, रेलवे रोड, पठानपुरा, कायस्थवाड़ा, मंगलौर रोड और मोहल्ला खानकाह में वसूली अभियान चलाया गया. इस दौरान स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं ने भी अपने बिल जमा कराए। संतोष कुमार ने आह्वान किया कि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता समय से बिजली का बिल जमा कराएं। विशेषकर उन्होंने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की। अभियान के दौरान टीजीटू मोहम्मद जीशान, आशुतोष, रवि पाल, रिंकू कुमार, प्रेम सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।

Also Read- संगठनात्मक फेरबदल के साथ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली की कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow