Deoband: उर्दू गेट के पास युवकों के दो गुटों में संघर्ष, कई घायल। 

खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित उर्दू गेट के निकट देर रात युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रुप

By INA News Desk
May 30, 2026 - 20:30
59 Views
Deoband: उर्दू गेट के पास युवकों के दो गुटों में संघर्ष, कई घायल। 
उर्दू गेट के पास युवकों के दो गुटों में संघर्ष, कई घायल। 

देवबंद। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित उर्दू गेट के निकट देर रात युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया। घटना में तीन युवक घायल होना बताए गए हैं।

शुक्रवार की देर रात मोहल्ला पठानपुरा और कोटला के युवकों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शुरु हुआ विवाद कुछ ही देर में दो गुटों के बीच संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के युवक सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि इसमें दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने भी युवक एक दूसरे पर हमलावर होते रहे। इस दौरान पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि कहासुनी को लेकर युवकों के बीच मारपीट हुई है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Also Read- Sitapur: नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु खैराबाद में कार्यशाला आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow