Hathras: हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद। 

थाना हाथरस गेट पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर

May 30, 2026 - 20:57
50 Views
Hathras: हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद। 
गिरफ्त में आरोपी 

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को एक महिला ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने पुत्र के साथ दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान हर्ष अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके पुत्र को आवाज लगाई। जैसे ही उसका पुत्र दुकान से बाहर आया, आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद आरोपी हर्ष उर्फ देवेन्द्र को आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष उर्फ देवेन्द्र पुत्र संजीव निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 220/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351(2), 324(4) तथा आयुध अधिनियम की धारा 9/25/27 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम द्वारा की गई।

Also Read- मथुरा के परिक्रमा मार्ग में भंडारे को लेकर दो गुटों में भीषण खूनी संघर्ष, खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow