Sambhal: सम्भल में 9 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पांच दोषियों को उम्रकैद।

सम्भल की एडीजे कोर्ट ने नौ साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाते हुए पांच दोषियों को आजीवन कारावास

By INA News Desk
May 14, 2026 - 12:46
56 Views
Sambhal: सम्भल में 9 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पांच दोषियों को उम्रकैद।
सम्भल में 9 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पांच दोषियों को उम्रकैद।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल की एडीजे कोर्ट ने नौ साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाते हुए पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 66-66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली, जबकि इलाके में इस निर्णय की चर्चा तेज हो गई है।

मामला वर्ष 2017 का है, जब धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर आरोपियों ने जबरन पंचायतनुमा फैसला कराने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पहले सम्भल और फिर मुरादाबाद भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एक घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में घायल की मौत होने पर विवेचना में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। करीब नौ साल तक चली सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद एडीजे कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले को कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow