Sambhal: ओवैसी को ओसामा बताने पर भड़की AIMIM, सम्भल में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, नितेश राणे को बर्खास्त करने और UAPA कार्रवाई की मांग।

सम्भल में AIMIM कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए

May 14, 2026 - 12:51
36 Views
Sambhal: ओवैसी को ओसामा बताने पर भड़की AIMIM, सम्भल में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, नितेश राणे को बर्खास्त करने और UAPA कार्रवाई की मांग।
ओवैसी को ओसामा बताने पर भड़की AIMIM, सम्भल में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, नितेश राणे को बर्खास्त करने और UAPA कार्रवाई की मांग।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में AIMIM कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि नितेश राणे ने AIMIM और सांसद Asaduddin Owaisi पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर करोड़ों समर्थकों की भावनाएं आहत की हैं।

AIMIM जिलाध्यक्ष Asad Abdullah ने कहा कि नितेश राणे ने बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मदरसों को आतंकवाद से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि मदरसों से देशभक्ति और इंसानियत की शिक्षा दी जाती है। AIMIM ने मांग की कि नितेश राणे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई की जाए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी Shakeel Ahmad ने बीजेपी पर नफरती राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विवादित बयान देने वालों को पार्टी प्रमोट करती है। उन्होंने नितेश राणे के बयान को “मानसिक दिवालियापन” बताया। वहीं युवा नगर अध्यक्ष Mehran Turki ने कहा कि नितेश राणे लगातार मुसलमानों, मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। ज्ञापन के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

Also Read- ब्यूरोक्रेसी छोड़ अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 403 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow