Sambhal: असम चुनाव पर AIMIM का बड़ा हमला: ‘कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोटों तक सीमित, BJP को हराने में नाकाम’। 

असम चुनाव के नतीजों को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते

By INA News Desk
May 5, 2026 - 13:53
85 Views
Sambhal: असम चुनाव पर AIMIM का बड़ा हमला: ‘कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोटों तक सीमित, BJP को हराने में नाकाम’। 
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष  AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल 

असम चुनाव के नतीजों को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब केवल मुस्लिम वोटों तक सिमट कर रह गई है और भारतीय जनता पार्टी को हराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने दावा किया कि असम में करीब 38 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, जिसमें से लगभग 95 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिले, बावजूद इसके कांग्रेस भाजपा को रोक नहीं पाई। असद अब्दुल्ला के मुताबिक कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसमें राहुल गांधी, गौरव गोगोई और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे बड़े नेताओं ने भी जोर लगाया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। AIMIM नेता ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल और उनकी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अब केवल मुस्लिम वोट बैंक पर निर्भर हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा के खिलाफ प्रभावी चुनौती पेश करने में असमर्थ है। वहीं, उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “देश की राजनीति में भाजपा हो या समाजवादी पार्टी, इनकी राजनीति कहीं न कहीं मुस्लिम वोटों के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर मुस्लिम वोट हट जाए, तो इन पार्टियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।” असम के नतीजों के बाद दिए गए इस बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले चुनावों में इसके असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Also Read- बंगाल के राजनीतिक रण में बीजेपी की प्रचंड जीत, टीएमसी के गढ़ में सुवेंदु अधिकारी ने फहराया भगवा ध्वज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow