Sambhal: राहुल गांधी को आतंकवादी कहना खुद आतंक फैलाना’—नीतीश राणे के बयान पर कांग्रेस का पलटवार।

बीजेपी नेता और मंत्री नीतीश राणे द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। राणे ने राहुल

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 14:02
63 Views
Sambhal: राहुल गांधी को आतंकवादी कहना खुद आतंक फैलाना’—नीतीश राणे के बयान पर कांग्रेस का पलटवार।
मुशीर तरीन खां, कांग्रेस नेता

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: बीजेपी नेता और मंत्री नीतीश राणे द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। राणे ने राहुल गांधी को “देश का आतंकवादी” बताते हुए कहा था कि वह “पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं”, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता मुशीर तरीन खां ने इस बयान को देश का माहौल बिगाड़ने वाला बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उनके मुताबिक, यह बयान अपने आप में आतंक फैलाने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस नेता ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की हो, उसे इस तरह के शब्दों से नवाजना बेहद “गिरी हुई सोच” को दर्शाता है। मुशीर तरीन खां ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी लोकप्रियता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि ऐसे बयानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाने के लिए एफआईआर दर्ज हो और अदालत के जरिए कार्रवाई हो, तभी इस तरह की बयानबाजी रुकेगी।” उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है, न कि बांटने का। इस पूरे विवाद के बाद एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी के स्तर और उसके असर पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Also Read- ऊर्दू पढ़ने वाले वहीं जाएं, जहां ऊर्दू में शिक्षा मिलती हो, बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow