सम्भल में नए डीएम की एंट्री: कल्कि धाम से शुरुआत, विकास और कानून व्यवस्था पर फोकस।
सम्भल में नए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही एक खास संदेश दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल की
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में नए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही एक खास संदेश दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करते हुए सबसे पहले कल्कि मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद पुरानी तहसील स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत फूल-मालाओं से किया गया।
क्या बोले नए डीएम?
रिपोर्टर से बातचीत में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सम्भल एक ऐतिहासिक शहर है और कल्कि धाम इसकी पहचान है, इसलिए उन्होंने यहीं से अपने कार्यकाल की शुरुआत करने का निर्णय लिया।
प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
डीएम ने साफ किया कि शासन की प्राथमिकताओं को ज़मीन पर उतारना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। खासतौर पर राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण, लंबित मामलों को खत्म करना, चल रहे विकास कार्यों को गति देना
कानून व्यवस्था और योजनाओं पर प्लान
उन्होंने कहा कि पहले जिले की स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों को समझा जाएगा, उसके बाद एक-एक कर समाधान कराया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
सम्भल की संवेदनशील छवि पर क्या बोले?
24 नवंबर 2024 की हिंसा और उसके बाद हुए बदलावों पर डीएम ने कहा कि जिले में काफी काम हुआ है और कई योजनाएं अभी भी जारी हैं। इन सभी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास को गति दी जाएगी।
साफ संदेश: नए डीएम ने संकेत दे दिया है कि सम्भल में अब प्रशासनिक सख्ती के साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी।
What's Your Reaction?


