Deoband: तीन वर्ष पूर्ण होने पर किया पालिकाध्यक्ष व सभासदों का स्वागत। 

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें

May 14, 2026 - 20:09
29 Views
Deoband: तीन वर्ष पूर्ण होने पर किया पालिकाध्यक्ष व सभासदों का स्वागत। 
तीन वर्ष पूर्ण होने पर किया पालिकाध्यक्ष व सभासदों का स्वागत। 

देवबंद। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकाल के दौरान में नगर में हुए विकास कार्यों का बखान किया गया। 

सभासद डॉ. वाजिद मलिक के आवास पर बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और सभी वार्ड सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग ने कहा कि कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के नगर के हर वार्ड और हर गली में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए जा रहे हैं। डॉ. वाजिद मलिक ने पालिकाध्यक्ष की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा नगर की जनता को पहली बार ऐसा पालिकाध्यक्ष मिला है, जो विकास पुरुष बनकर उभरा है। इस मौके पर गुलफाम त्यागी, गुलशेर मलिक, वरयाम खान, अबरार, नसीम खान, सत्ता मिर्जा, हमजा खान, अजीम चौधरी, इदरीस सलमानी, अयान चौधरी आदि मौजूद रहे।

Also Read- Sambhal: साइबर सेल का बड़ा ऑपरेशन: 55 लाख के 261 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow