Bajpur: भाजयुमो ने फूँका तमिलनाडु के नेता उदय निधि स्टालिन का पुतला।  

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय के नेतृत्व में तमिलनाडु के नेता उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म

By INA News Desk
May 14, 2026 - 20:21
31 Views
Bajpur: भाजयुमो ने फूँका तमिलनाडु के नेता उदय निधि स्टालिन का पुतला।  
भाजयुमो ने फूँका तमिलनाडु के नेता उदय निधि स्टालिन का पुतला।  

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय के नेतृत्व में तमिलनाडु के नेता उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक एवं अभद्र बयान के विरोध में पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियाँ न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य भी करती हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि संबंधित व्यक्ति देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद यादव, तनुज गिल्होत्रा (मंडल अध्यक्ष, गदरपुर), पप्पू जी (मंडल अध्यक्ष, बाजपुर ग्रामीण), अंकित सोई, गुनगुन पवार (जिला मंत्री), अनुज तिवारी, समन मुंजाल, व्यापारी नेता उशांत सब्बरवाल, राहुल सैनी, राकेश ठाकुर, विक्की राजहंस, शिवा तिवारी, अंकित पांडे, कमल सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म और देश की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव मुखर रहेगा और किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।

Also Read- थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, कहा- उनकी चुनावी कुशलता से लेनी चाहिए सीख।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow