Bajpur: भूमि विवाद को लेकर किसान ने कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र, पैमाइश कराने की उठाई मांग।

ग्राम बहादुरगंज मुंडिया कलां निवासी उपकार सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने भूमि विवाद को लेकर  कोतवाल नरेश चौहान चौहान

May 14, 2026 - 20:26
38 Views
Bajpur: भूमि विवाद को लेकर किसान ने कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र, पैमाइश कराने की उठाई मांग।
भूमि विवाद को लेकर किसान ने कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र, पैमाइश कराने की उठाई मांग।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम बहादुरगंज मुंडिया कलां निवासी उपकार सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने भूमि विवाद को लेकर  कोतवाल नरेश चौहान चौहान को शिकायती  पत्र सौंप कर  न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया ग्राम मुंडिया कलां स्थित खाता संख्या-290, गाटा संख्या 403/6 (रकबा 0.060 हेक्टेयर) तथा 403/7 (रकबा 0.090 हेक्टेयर) भूमि का काबिज है। संबंधित भूमि चकबंदी प्रक्रिया के अधीन बताई गई है।उपकार सिंह का आरोप है कि उनके पड़ोसी उनकी भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं और कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार मना करने पर भी विपक्षी पक्ष नहीं मान रहा और विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन रही है। मांग की है कि चकबंदी अधिकारी के माध्यम से भूमि की पैमाइश/नपत कराई जाए तथा  चौकी दोराहा को निर्देश दिए जाएं कि नपत होने तक संबंधित भूमि पर मिट्टी डालने और किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराने से रोका जाए। वही कोतवाल ने पीड़ित को जांच का कार्रवाई करने का भरोसा दिया है ।वहां पर किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर, गुलजार सिंह, जसविंदर सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Read- थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, कहा- उनकी चुनावी कुशलता से लेनी चाहिए सीख।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow