Sambhal: साइबर सेल का बड़ा ऑपरेशन: 55 लाख के 261 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन। 

सम्भल पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खोए और चोरी हुए 261 मोबाइल फोन बरामद कर उनके

May 14, 2026 - 19:17
 0  22
Sambhal: साइबर सेल का बड़ा ऑपरेशन: 55 लाख के 261 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन। 
साइबर सेल का बड़ा ऑपरेशन: 55 लाख के 261 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खोए और चोरी हुए 261 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री मनोज कुमार रावत के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जनपद में लगातार मिल रही मोबाइल गुमशुदगी और चोरी की शिकायतों पर साइबर सेल ने दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की मदद से अभियान चलाया। साइबर टीम ने न केवल सम्भल बल्कि अन्य जनपदों और राज्यों से भी मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों में Vivo के 52, Samsung के 51, Oppo के 48, Realme के 38, Redmi के 27 सहित iPhone, OnePlus, Poco और अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने सम्भल पुलिस का आभार जताया। इस अभियान में जनपदीय साइबर सेल के साथ सभी थानों की पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत सिम ब्लॉक कर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन का दुरुपयोग रोका जा सके और जल्द बरामदगी संभव हो सके। सम्भल पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में साइबर अपराध नियंत्रण की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Also Read- थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, कहा- उनकी चुनावी कुशलता से लेनी चाहिए सीख।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।