Ballia : साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ठगी के 1 लाख 26 हजार रुपये

मामला उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखरौल का है, जहाँ रजनेश कुमार शर्मा के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने धोखा देकर 1,26,000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 और गड़वार थाने में दी। शिकायत मि

May 8, 2026 - 21:22
 0  2
Ballia : साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ठगी के 1 लाख 26 हजार रुपये
Ballia : साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ठगी के 1 लाख 26 हजार रुपये

बलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एपीके फाइल के जरिए हुई साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के पूरे 1,26,000 रुपये वापस करा दिए हैं। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने बलिया पुलिस का आभार जताया है।

मामला उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखरौल का है, जहाँ रजनेश कुमार शर्मा के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने धोखा देकर 1,26,000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 और गड़वार थाने में दी। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने फुर्ती से काम शुरू किया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर ठगी गई रकम को बैंक स्तर पर ही रुकवा दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश पर पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस भेज दी गई।

साइबर अपराध से बचने के तरीके

साइबर ठगी होते ही बिना देर किए 1930 नंबर पर सूचना दें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड न करें और न ही बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों पर भरोसा करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और बैंक के काम केवल आधिकारिक ऐप या शाखा में जाकर ही करें। अपने लेनदेन के मैसेज को हमेशा चेक करते रहें। किसी भी ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Report-S.Asif Hussain Zaidi

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow