Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का जमकर आनंद लिया

विशेष रूप से आयोजित रेन डांस में बच्चे संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। खाने-पीने के लिए बच्चों को कॉटन कैंडी, पॉपकॉर्न और फ्रूटी दी गई, जिसका उन्होंने भरपूर लुत्फ उठाया। जंपिंग जैक झूले पर बच्चों ने खूब मस्ती की।

By INA News Desk
May 8, 2026 - 21:25
26 Views
Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का जमकर आनंद लिया
Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का जमकर आनंद लिया

देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए गर्मी की थीम पर एक खास पार्टी और पूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को चिलचिलाती गर्मी में ताजगी और खुशी का अनुभव कराना था।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े और चश्मे पहनकर रैम्प वॉक किया और पूल में पानी के खेलों का आनंद लिया। विशेष रूप से आयोजित रेन डांस में बच्चे संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। खाने-पीने के लिए बच्चों को कॉटन कैंडी, पॉपकॉर्न और फ्रूटी दी गई, जिसका उन्होंने भरपूर लुत्फ उठाया। जंपिंग जैक झूले पर बच्चों ने खूब मस्ती की।स्कूल के स्टाफ ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता और प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मनोरंजक कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे बच्चों में टीम के साथ काम करने और अनुशासन की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के चेहरों पर खेलकूद और मस्ती की चमक साफ देखी जा सकती थी।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow