Deoband : वेलकम कॉलोनी में आवारा कुत्ते का हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
पीड़ित की आवाज सुनकर पास के लोग मदद के लिए दौड़े और काफी कोशिशों के बाद उन्हें कुत्ते से बचाया। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निवासी समीर, रहमान, अब्दुल और सलमा
देवबंद की वेलकम कॉलोनी में आवारा कुत्तों का डर बढ़ता जा रहा है। यहाँ एक आवारा कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित खुजैमा दोपहर के समय अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुँचे थे कि पीछे से आए एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में पीड़ित जमीन पर गिर गए, जिसका फायदा उठाकर कुत्ते ने उनके हाथ को बुरी तरह काट लिया।
पीड़ित की आवाज सुनकर पास के लोग मदद के लिए दौड़े और काफी कोशिशों के बाद उन्हें कुत्ते से बचाया। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निवासी समीर, रहमान, अब्दुल और सलमान का कहना है कि इस कुत्ते ने इलाके में दहशत फैला रखी है। इससे पहले भी यह कुत्ता कई महिलाओं और बच्चों को काटकर घायल कर चुका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा के लिए इन आवारा कुत्तों से जल्द राहत दिलाई जाए।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


