Saharanpur : छुटमलपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक घंटे के भीतर पांच बच्चों को काटकर किया जख्मी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलियों और रास्तों पर आवारा कुत्तों का झुंड जमा रहता है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्तों के हिंसक व्यवहार के कारण लोगों ने अपने बच्चों को घरों के भी

Apr 16, 2026 - 23:15
 0  10
Saharanpur : छुटमलपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक घंटे के भीतर पांच बच्चों को काटकर किया जख्मी
Saharanpur : छुटमलपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक घंटे के भीतर पांच बच्चों को काटकर किया जख्मी

सहारनपुर के नगर पंचायत छुटमलपुर में आवारा कुत्तों का डर इस कदर फैल गया है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं। क्षेत्र में एक ही घंटे के भीतर आवारा कुत्तों ने पांच बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में रिहान, जीनत, कसक, सेहनाज और एक अन्य बच्चा शामिल है। कुत्तों के इस हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में भारी रोष है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलियों और रास्तों पर आवारा कुत्तों का झुंड जमा रहता है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्तों के हिंसक व्यवहार के कारण लोगों ने अपने बच्चों को घरों के भीतर कैद कर लिया है। क्षेत्र के लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं ये कुत्ते फिर से किसी को अपना निशाना न बना लें। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है या फिर मासूम इसी तरह इनका शिकार होते रहेंगे।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow