Sitapur : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनशिकायतों का समाधान समय सीमा के भीतर और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों और लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारी खुद मौके पर जाएं और जनता

Apr 22, 2026 - 21:40
 0  4
Sitapur : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश
Sitapur : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों और कर वसूली की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि राजस्व से जुड़े कामों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने तय लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें और नियमों का पालन कराने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने तहसील स्तर पर रुके हुए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा ताकि आम जनता को परेशानियों से राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनशिकायतों का समाधान समय सीमा के भीतर और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों और लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारी खुद मौके पर जाएं और जनता से सीधा संवाद करें। बैठक में यह भी साफ किया गया कि कार्यों की प्रगति की लगातार जांच होगी और जिन अधिकारियों का काम संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने बड़े बकायदारों की सूची बनाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात जरूर की जाए ताकि कोई भी मामला लंबित न रहे। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow