Sitapur : सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जांच की गई। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिश

Apr 22, 2026 - 21:42
 0  4
Sitapur : सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Sitapur : सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जांच की गई। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी बड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ केवल सही पात्र व्यक्तियों को ही मिले।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने और खुद मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करने के लिए कहा। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने भी बैठक में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार काम करने और कार्यों की रिपोर्ट समय पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर कामों की जांच करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस बैठक में सांसद आनंद भदौरिया, अशोक रावत, विधायक सुरेश राही, आशा मौर्या, अनिल कुमार वर्मा और एमएलसी पवन सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow