Hathras : हाथरस में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। जिन विभागों का प्रदर्शन खराब है, उन्हें रोज और हफ्ते के आधार पर अपने काम की जांच कर रुकी हुई फाइलों

Apr 13, 2026 - 23:32
 0  45
Hathras : हाथरस में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होते हुए

हाथरस में विकास कार्यों को तेज करने और सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति बेहतर करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने विभागों के कामकाज की बारीकी से जांच की और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने साफ कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन का एक जरूरी जरिया है जिससे पूरे प्रदेश में जिलों के काम को परखा जाता है। किसी भी विभाग की खराब रैंकिंग जिले की छवि बिगाड़ती है और काम में कमी को दिखाती है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। जिन विभागों का प्रदर्शन खराब है, उन्हें रोज और हफ्ते के आधार पर अपने काम की जांच कर रुकी हुई फाइलों को निपटाने को कहा गया है। उन्होंने डैशबोर्ड पर सही आंकड़े समय से दर्ज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे खुद मौके पर जाकर काम का जायजा लें और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, लोक निर्माण और समाज कल्याण समेत कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow