Hathras : हाथरस में जुआ खेलते दो लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डी बरामद

पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान विजय नगर निवासी पंकज गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम दास और लाला का नगला निवासी शरीफ पुत्र अल्लानूर के रूप में हुई है। पुलिस ने दो

Apr 13, 2026 - 23:30
 0  4
Hathras : हाथरस में जुआ खेलते दो लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डी बरामद
गिरफ्त में आरोपी

हाथरस कोतवाली नगर पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इनके पास से 1550 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जिले में अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरसान गेट रोड पर एक पान की दुकान के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान विजय नगर निवासी पंकज गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम दास और लाला का नगला निवासी शरीफ पुत्र अल्लानूर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow