Hathras : विवादित दुकान में तोड़फोड़ से इमारत को खतरा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

यह मामला फिलहाल दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि किसी अदालती आदेश के बिना ही आरोपी पक्ष मनमानी कर रहा है। पीड़िता ने मेंडू गेट पुलिस चौकी के दरोगा सत्यपाल यादव पर भी मिली

Apr 13, 2026 - 23:28
 0  5
Hathras : विवादित दुकान में तोड़फोड़ से इमारत को खतरा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रशासन की चुप्पी में चल रही तोड़फोड़

हाथरस के सासनी गेट इलाके में एक दुकान को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते एक पक्ष लगातार तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे पूरी इमारत के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पीड़िता अंजू पत्नी अवधेश कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने यह दुकान कानूनी रूप से खरीदी थी। खरीद के कागजों में साफ लिखा है कि ऊपरी मंजिल पर किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जा सकती, इसके बावजूद दूसरा पक्ष निर्माण को नुकसान पहुंचा रहा है। क्योंकि नीचे की दुकानों की दीवारें एक ही हैं, इसलिए ऊपर हो रही तोड़फोड़ से पूरी इमारत कमजोर हो रही है।

यह मामला फिलहाल दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन पीड़िता का कहना है कि किसी अदालती आदेश के बिना ही आरोपी पक्ष मनमानी कर रहा है। पीड़िता ने मेंडू गेट पुलिस चौकी के दरोगा सत्यपाल यादव पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि इमारत को पहुंच रहे नुकसान से राहगीरों की जान भी जोखिम में है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि इस मामले में तुरंत दखल देकर अवैध काम रुकवाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow