Deoband : ससुराल वालों पर पति की हत्या और घर से निकालने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीएम से लगाई न्याय की गुहार

भेजे गए पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह इंद्रा विहार कॉलोनी नूरपुर के एक युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया था, जिसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगा

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 21:51
28 Views
Deoband : ससुराल वालों पर पति की हत्या और घर से निकालने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Deoband : ससुराल वालों पर पति की हत्या और घर से निकालने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Advertisement
Advertisement

देवबंद के कोतवाली क्षेत्र के घ्याना गांव की रहने वाली शिवानी ने जिलाधिकारी (डीएम) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसके पति की जान ले ली और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

भेजे गए पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह इंद्रा विहार कॉलोनी नूरपुर के एक युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया था, जिसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की जमीन और बैंक में जमा पैसे हड़पने के इरादे से ससुराल वालों ने उसके पति को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। हद तो तब हो गई जब उसे पति की मौत की सूचना तक नहीं दी गई।

पीड़िता का यह भी कहना है कि ससुराल के लोग अब उस पर पुराने मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात न मानने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, इस मामले में दो बार रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परेशान होकर पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement