Bajpur : ग्राम कनोरा की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर अवैध कच्ची शराब बंद करने की मांग की

इससे युवा पीढ़ी पर नशे का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन यहां शराब माफिया खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं। कई बार दोराहा

Feb 1, 2026 - 22:18
 0  2
Bajpur : ग्राम कनोरा की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर अवैध कच्ची शराब बंद करने की मांग की
Bajpur : ग्राम कनोरा की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर अवैध कच्ची शराब बंद करने की मांग की

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। ग्राम कनोरा की आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली जाकर एसआई रजनी गोस्वामी को घेर लिया और कच्ची अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा इसे पूरी तरह रोकने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि गांव में महिलाएं और पुरुष मिलकर अवैध कच्ची शराब बेच रहे हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। शराब पीने वाले लोग रोज झगड़े, गाली-गलौज करते हैं और अपनी पत्नियों से मारपीट करते हैं।

इससे युवा पीढ़ी पर नशे का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन यहां शराब माफिया खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं। कई बार दोराहा चौकी पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे इन माफियाओं के हौसले बढ़े हुए हैं। पीड़ित महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर शराब बंद नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगी। इस मौके पर बंटी, सोनू, सहाना, रहमत जहां, रुखसाना, रूबी, सलीम, फहीम, समीर, आमिर, फिरोज, मोहम्मद आसिफ समेत कई लोग मौजूद थे।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow