Hardoi: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम 08 जुलाई को - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 08 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे जनपद
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 08 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे जनपद वाराणसी के व्यापार केन्द्र (ट्रेड सेंटर) में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम जे0के0 रिसोर्ट हाल पिहानी रोडत्र हरदोई मे आयोजित किया जायेगा। बिलग्राम तहसील हेतु रघुनाथ मैरिज लॉन कानपुर रोड़ बिलग्राम मे कार्यक्रम आयोजित होगा। सवायजपुर तहसील तथा शाहाबाद तहसील के सभागार मे तथा सण्डीला विकास खण्ड कार्यालय मे कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद एवं तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, जनसामान्य, शिक्षकों, अभिभावकों, पंचायत एवं नगर निकायों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम मे जनसामान्य के साथ-साथ मा0 मंत्री/मा0 सांसद/मा0विधायक/विधान परिषद सदस्य, मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं नगर निकायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। मंच से जनपद एवं तहसील स्तर पर 20-20 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कैशलेस कार्ड वितरित किये जाये। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संख्या समान रखी जाये, जिनके निर्धारण एवं कार्ड तैयार कराने का दायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी/अन्य जिला स्तरीय एवं समुदाय के प्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।
What's Your Reaction?




