Budaun : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रहा गरीबों का जीवन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं ने आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा
बदायूँ के ब्लॉक समरेर स्थित ग्राम कमां में भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'ग्राम/बस्ती चलो अभियान' के अंतर्गत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और गांव के वरिष्ठ नागरिकों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। चौपाल के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं ने आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल से गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के जरिए परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे गंभीर बीमारियों के समय बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो रही है।
जिले के विभिन्न गांवों में चल रहे इस अभियान के जरिए संगठन और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र गुर्जर, चंद्र प्रकाश, अवनीश सोलंकी, बालवीर सिंह और अंकित भदौरिया समेत कई अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









