Lucknow : ग्लूकोज फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ किसान नेता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी
नव भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजू रावत के अनुसार, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी के कारण सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन बंजर हो चुकी है। जहरीले धुएं और प्रदूषित जल स्रोतों की वजह से इलाके में
लखनऊ के बीकेटी विकासखंड के अंतर्गत पहाड़पुर गांव में स्थित पुरुषोत्तम राम ग्लूकोज फैक्ट्री से हो रहे भारी जल और वायु प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के बाद अब किसान नेता ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जहरीले पानी और धुएं से परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे।
नव भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजू रावत के अनुसार, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी के कारण सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन बंजर हो चुकी है। जहरीले धुएं और प्रदूषित जल स्रोतों की वजह से इलाके में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पैर पसार रही हैं। इस समस्या को लेकर पिछले महीने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और प्रदूषण विभाग को लिखित में शिकायत दी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुध नहीं ली गई। प्रदूषण का यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है, जिससे करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का जीवन नर्क बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री का गंदा पानी तालाबों और अन्य जल स्रोतों को जहरीला बना रहा है, जिससे न केवल इंसानों बल्कि जंगली जानवरों की जान पर भी संकट मंडरा रहा है। पहले भी कई बार आंदोलन और दर्जनों शिकायतें की गईं, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसान नेता ने मांग की है कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को ताक पर रखकर संचालित हो रही इस इकाई पर तुरंत लगाम लगाई जाए ताकि क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









