Lakhimpur- Kheri : चैंपियंस कप सीजन-2 का शानदार आगाज, शुरुआती मुकाबलों में पीहू पैंथर्स और रॉयल अकादमी ने दर्ज की बड़ी जीत
प्रतियोगिता के पहले मैच में पीहू पैंथर्स ने रायबरेली क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हरा दिया। रायबरेली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन पर आउट हो गई, जिसमें आयुष ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। जवाब में पीहू पैंथर्स
लखीमपुर खीरी के रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चैंपियंस कप सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिता के पहले मैच में पीहू पैंथर्स ने रायबरेली क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हरा दिया। रायबरेली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन पर आउट हो गई, जिसमें आयुष ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। जवाब में पीहू पैंथर्स के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और बिना कोई विकेट खोए केवल 7.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तनु ने नाबाद 62 और शशि ने नाबाद 36 रन बनाए। दूसरे मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने 230 रनों का विशाल स्कोर बनाया और श्री कुंज पैथोलॉजी स्ट्राइकर को 104 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की। अभिषेक ने 65 और अतीक ने 51 रनों की पारी खेली।
दिन के अन्य मुकाबलों में गोला क्रिकेट अकादमी ने न्यू फैमिली बाजार टाइटंस को पराजित किया। गोला की टीम ने 163 रन बनाए थे, जिसके जवाब में विपक्षी टीम 127 रन ही बना सकी। राज्य जायसवाल ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। चौथे मैच में रायबरेली क्रिकेट अकादमी ने वापसी करते हुए ईडन क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। इस दौरान श्याम मोहन श्रीवास्तव, मनीष बंसल और पीयूष अवस्थी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









