Sports News: जानिए T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम। 

क्रिकेट मैच में T20 खेलने के दौरान शतक लगाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसी भी है जो शतक लगाने में अपने-अपने....

By INA News Desk
Jan 25, 2025 - 14:51
133 Views
Sports News: जानिए T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम। 
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-    

T20 in cricket match क्रिकेट मैच में T20 खेलने के दौरान शतक लगाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसी भी है जो शतक लगाने में अपने-अपने स्थान पर जाने गए हैं। जिन्होंने बड़ी-बड़ी पारियों खेली और शतक बनाने का काम किया।

  • T20 में पहले नंबर पर इस खिलाड़ी का नाम

अगर कोई बल्लेबाज मैदान में उतरता है तो उसका एक ही सपना होता है कि वह अधिक से अधिक रन बना सके। खिलाड़ी सफल होते हैं तो कुछ खिलाड़ी असफल होते हैं। लेकिन आज के टॉप 5 में उन खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं जिन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और स्थान प्राप्त किया। जिसमें पहले बल्लेबाज का नाम  ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच का है जिन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। इतने समय बाद भी अभी तक फिंच का ये रिकॉर्ड टूटा नहीं हैं। कोई भी खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम साबित हुआ।

  • दूसरे नंबर पर सिकंदर रजा का नाम

दूसरे नंबर की खिलाड़ी की बात की जाए तो इसमें सिकंदर रजा का नाम सामने आता है। सिकंदर का नाम सुनकर आप आश्चर्य में होंगे लेकिन उन्होंने साल 2024 में ही गॉबिया के खिलाफ 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। खास बात यह है कि उन्होंने आखिरी तक खेल और आउट भी नहीं हुए।

Also Read- MP News: मध्य प्रदेश में 17 शहरों में नहीं मिलेगी शराब, सीएम मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला।

  • तीसरे नंबर पर शहरयार बट्ट का नाम

वहीं अगर तीसरे नंबर की खिलाड़ी की बात की जाए तो इसमें बेल्जियम के बल्लेबाज शहरयार बट्ट का नाम आता है जिन्होंने 2020 में अपने देश के लिए अच्छी कप्तानी की और अच्छी बल्लेबाजी खेलते हुए T20 में अधिक रं बनाने का ख़िताब लिया और तीसरे नंबर पर अपनी पहचान बनाई।

  • चौथे पर शेन वाटसन का नाम

अगर चौथे नंबर पर खिलाड़ी की बात की जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन का नाम आता है। इन्होंने 2016 में बतौर कप्तानी करते हुए बल्लेबाजी की और यहां अधिक रन बनाने का काम किया। जिसके बाद वह चौथे नंबर पर अपनी पकड़ बना सके।

  • पांचवें नंबर पर बाबर आजम का नाम

वैसे तो कुछ दिनों से पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला नहीं चल रहा है लेकिन उन्होंने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 122 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जिसके बाद वह पांच में नंबर पर अपनी पकड़ बना सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement