Sports News: आज से होगा U19 Women's T20 World Cup का आगज़, यहां देख पाएंगे सभी मैच।

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 18 जनवरी से मलेशिया में हो रहा है। भारत के ग्रुप ए में मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले हैं...

Jan 18, 2025 - 12:23
130 Views
Sports News: आज से होगा U19 Women's T20 World Cup का आगज़, यहां देख पाएंगे सभी मैच।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मलेशिया में आज से ICC U19 Womens T20 World Cup 2025 के मैच का आगाज होने वाला है। जिसमें दुनिया भर के कई देशों की टीम में क्रिकेट मैच खेलते हुए दिखाई देंगी। जिसमे भारत की महिला टीम भी शामिल है।

  • इस दिन मैदान में उतरेगी भारत की टीम

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 18 जनवरी से मलेशिया में हो रहा है। भारत के ग्रुप ए में मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले हैं। भारत की टीम 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट के मैच 23 जनवरी तक ग्रुप स्टेज में खेले जाएंगे, इसके बाद 25 जनवरी से सुपर सिक्स दौर शुरू होगा और 31 जनवरी को सेमीफाइनल होंगे। फाइनल 2 फरवरी को होगा।

  • यहां देख पाएंगे सभी मैच

अगर आप U19 Women's T20 World कप के सभी मैचो को टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स 2 पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा वहीं अगर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो डिज्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब या किसी अन्य आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी यह मैच लाइव देखे जा सकते हैं।

  • इन 3 देशों की महिला खिलाड़ी उतरेंगी मैदान पर

आज से शुरू होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप में तीन देशों की टीमों का ऐलान हो चुका है। श्रीलंका की टीम की तरफ से मनुदी नानायक्कारा (कप्तान), प्रमुदी मेथसारा, संजना कविंदी, दानुली थेनाकून, दहामी सनेथमा, शेहारा इंदुवारी, असेनी थलागुने, शशिनी गिम्हानी, चामुदी प्रबोदा, रश्मिका सेवंडी, सुमुदु निसानसाला, लिमांसा थिलाकरत्ने, विमोक्ष बालासूर्या, हिरुनी कुमारी, रश्मी नेथ्रांजलि शामिल है।

Also Read- Sports News: टीम इंडिया का एक खिलाड़ी हुआ पूरी तरह फिट, चैंपियंस ट्रॉफी में हो सकती है वापसी।

भारत की टीम की तरफ से निकी प्रसाद (कप्तान), मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस, सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे में शामिल किया गया है।

वही मलेशिया की टीम की तरफ से बात की जाए नूर दानिया सियुहादा (कप्तान), सती नाजवाह, नूरिमन हिदायत, फातिन फकीहा अदानी, मार्सिया क़िस्टिना, नज़ातुल हिदायत हुस्ना, नेसरले येन, नूर आलिया बत्रिसिया, नूर ऐन, नुनी फारिनी, नूर इज्जतुल सयाफिका, इरदीना बेह, नूर आलिया, सुआबिका मनिवन्नन, नूर इस्मा दानिया क्रिकेट मैदान में उतरने का काम करेंगी। महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे शुरू होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow