T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने जा रहा भारत, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 2 कदम दूर।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 18:22
106 Views
T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने जा रहा भारत, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 2 कदम दूर।

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का चौथा और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाना है।

आपको बता दें कि, जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया सुपर- 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन भारत कनाडा के खिलाफ मैच जरूर जीतना चाहेगा। दरअसल, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है। 

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी टीम इंडिया 

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक कुल 47 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 31 मैचों में जीत मिली है और 15 मैचों में हार मिली है। वहीं भारतीय टीम कनाडा को हरा देती है तो ये उसकी 32वीं जीत होगी। ऐसे में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

आपको बता दें कि, ये रिकॉर्ड अभी केवल श्रीलंका टीम के नाम है। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 32 मैच जीते हैं। वहीं, टीम इंडिया को इसके बाद 3 मैच सुपर-8 राउंड में भी खेलने हैं। इसका मतलब होता है कि भारतीय टीम इसी एडिशन में श्रीलंका का रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

  • श्रीलंका - 32 जीत
  • भारत - 31 जीत
  • पाकिस्तान - 29 जीत
  • ऑस्ट्रेलिया - 28 जीत
  • साउथ अफ्रीका - 28 जीत 

29 जून को होगा फाइनल मुकाबला

सुपर-8 के सभी मैच वेस्टइंडीज में होने हैं। ऐसे में टीम इंडिया कनाडा के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद वेस्टइंडीज चली जाएगी। भारतीय टीम 20 जून को सुपर-8 का अपना पहला मैच खेलेगी, ये मैच बारबाडोस में होना है।

इसके बाद दूसरा सुपर-8 मैच 22 जून को एंटीगुआ में और तीसरा सुपर-8 मैच 24 जून को सेंट लूसिया में हैं। अगर वे सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो यह 27 जून को जॉर्जटाउन, गुयाना में होगा और फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow