जनपद में इन्द्रा LPG गैस की मिली लाइसेंस, बाबा श्याम इंद्रा गैस की हुई शुरुआत।

Jun 15, 2024 - 21:03
84 Views
जनपद में इन्द्रा LPG गैस की मिली लाइसेंस, बाबा श्याम इंद्रा गैस की हुई शुरुआत।

हरदोई। तमाम गैस कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब इंद्रा गैस ने भी अपने पांव बाजार में पसारने शुरू कर दिए हैं इसी के चलते आज हरदोई जनपद में इंद्रा गैस की पहली एजेंसी की लाइसेंस जारी हुई है जो की हरदोई जनपद के पत्रकार हर्ष राज सिंह राहुल और राजीव मिश्रा को प्राप्त हुई है।

इसके बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है तो वही उनका कहना है कि वह जनपद में इंद्रा गैस को पूरी ईमानदारी और विश्वसनीयता से आगे बढ़ाने में जुटेंगे साथ ही वह अपने उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराएंगे यही उनकी प्राथमिकता रहेगी जनपद के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी राजीव मिश्रा और  पत्रकार हर्षराज सिंह राहुल को यह लाइसेंस मिली है।

जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं और इसका श्रेय वह बाबा खाटू श्याम को दे रहे हैं उनका कहना है कि उनके जीवन में जो भी परिवर्तन हुए हैं वह सिर्फ और सिर्फ बाबा खाटू श्याम और माता-पिता के आशीर्वाद से हुए हैं इसीलिए उन्होंने गैस एजेंसी का नाम भी बाबा श्याम गैस सर्विस रखा है वही परिजनों और चाहने वालों में खुशी की लहर है लोग उनको बधाई दे रहे हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow