Amul Milk Price News: अमूल दूध पीने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने 1 लीटर पैकेट पर काम किये रुपए।
डेयरी कंपनियों में सबसे बड़ी कंपनी अमूल डेयरी Amul Milk मानी जाती है। इसका दूध दुनिया भर में सप्लाई किया जाता है और लोग को पसंद...
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
अमूल दूध Amul Milk कंपनी की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है स्पेशल के तहत अमूल का 1 लीटर पैकेट खरीदने पर अब उन्हें ₹1 कम देना होंगे। यह फैसला अमूल कंपनी Amul Milk की तरफ से लिया गया है।
- दूध पर रुपए बढ़ाने के बाद अब घटाये
डेयरी कंपनियों में सबसे बड़ी कंपनी अमूल डेयरी Amul Milk मानी जाती है। इसका दूध दुनिया भर में सप्लाई किया जाता है और लोग को पसंद करते हैं। अब कंपनी ने दूध की पैकेट पर रुपए को घटाने का फैसला लिया है। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने शुक्रवार को बताया कि अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल टी स्पेशल एक किलो पैक में दूध की कीमत एक रुपये कम कर दी है। बताते चले कि आज से 7 महीने पहले कंपनी ने दूध के पैकेट पर ₹2 प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था और उसके बाद से दूध महंगा हो गया था। वही कंपनी की तरफ से बताया गया है कि दूध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है जिसको लेकर कंपनी ने रुपए घटाने का फैसला लिया है।
- इतने का मिलेगा 1 लीटर दूध
अमूल दूध कंपनी की तरफ से 1 लीटर वाले पैकेट पर रुपए घटाये जाने के बाद अब से अमूल गोल्ड की कीमत ₹65 प्रति लीटर हो जाएगी। अमूल टी स्पेशल दूध की कीमत ₹61 प्रति लीटर हो जाएगी और अमूल ताजा की कीमत 53 रुपए लीटर हो जाएगी। अमूल ने 2023-24 के वित्त वर्ष में अपने कारोबार में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 59,445 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि अमूल के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हुई, और इसके परिणामस्वरूप समूह का कुल कारोबार 80,000 करोड़ रुपये (10 अरब डॉलर) तक बढ़ा। अमूल की सफलता का प्रमुख कारण उसकी मजबूत सहकारी संरचना और गुणवत्ता वाले उत्पाद हैं, जिनकी मांग वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।
What's Your Reaction?









