Lakhimpur- Kheri : अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई

कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर चार में पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का उठान किया जा रहा था। इसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर ने

Apr 11, 2026 - 00:09
56 Views
Lakhimpur- Kheri : अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई
Lakhimpur- Kheri : अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने रात के समय छापेमारी कर खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर चार में पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का उठान किया जा रहा था। इसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर ने अपनी टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दो स्वराज ट्रैक्टर-ट्रालियों को मिट्टी लदे हुए पकड़ा। जब वाहन चालकों और वहां मौजूद लोगों से खनन से जुड़े वैध कागजात और वाहनों के दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सके।

दस्तावेज न होने और अवैध रूप से खनन करने के जुर्म में पुलिस ने दोनों वाहनों को मिट्टी सहित जब्त कर लिया और उन्हें कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बालू व मिट्टी का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow