Lakhimpur- Kheri : चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 8 बकरियां जिंदा जलीं और गृहस्थी का सारा सामान राख

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर निवासी करामत अली के घर में शुक्रवार सुबह खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर में रखा अनाज,

Apr 11, 2026 - 00:07
 0  3
Lakhimpur- Kheri : चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 8 बकरियां जिंदा जलीं और गृहस्थी का सारा सामान राख
Lakhimpur- Kheri : चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 8 बकरियां जिंदा जलीं और गृहस्थी का सारा सामान राख

लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के ग्राम रसूलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर बंधी 8 बकरियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला और उनकी झुलसकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर निवासी करामत अली के घर में शुक्रवार सुबह खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर में रखा अनाज, जिसमें सरसों, गेहूं और चावल शामिल थे, पूरी तरह जल गए। इसके अलावा कपड़े, चारपाई और घर में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा कीमती सामान और मवेशी खत्म हो चुके थे। इस घटना से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow