Hathras : रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते को मारा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मा

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 21:43
37 Views
Hathras : रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते को मारा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Hathras : रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते को मारा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के नगला बाबू गांव में एक पालतू कुत्ते की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है। कुत्ते के मालिक हरस्वरूप सिंह ने अपने पड़ोसी पर जानबूझकर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनके पालतू कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow