इतौंजा में भीषण आग ने मचाई तबाही, 10 किसानों की साल भर की मेहनत जलकर राख
ग्रामीणों के अनुसार, विद्यावती, शिवराम, नौमीलाल, रामकरण, इरफान और जगदीश सहित कई किसानों के खेतों में आग लगी थी। तेज हवाओं के कारण लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते सब कुछ राख के ढेर में बदल गया। स्था
बीकेटी के इतौंजा क्षेत्र स्थित सरसंवा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने करीब 10 किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस अग्निकांड में किसानों की तैयार फसल और भारी मात्रा में रखा भूसा पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस हादसे ने पीड़ित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, विद्यावती, शिवराम, नौमीलाल, रामकरण, इरफान और जगदीश सहित कई किसानों के खेतों में आग लगी थी। तेज हवाओं के कारण लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते सब कुछ राख के ढेर में बदल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही फसलें नष्ट हो चुकी थीं। पीड़ितों का कहना है कि उनकी साल भर की कमाई और अनाज खत्म हो चुका है, जिससे अब उनके सामने परिवार पालने की बड़ी चुनौती है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में फायर स्टेशन की पुरानी मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी में ऐसी घटनाएं होती हैं, फिर भी प्रशासन ने अब तक यहां फायर स्टेशन नहीं बनवाया। ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और उनके लिए राशन का प्रबंध किया जाए ताकि उन्हें दाने-दाने के लिए परेशान न होना पड़े।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









