Barabanki : बाराबंकी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाखों किसानों को सीधा लाभ
किसानों का कहना है कि यह राशि खाद बीज सिंचाई और अन्य कृषि कामों में बहुत मददगार साबित हुई है। जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि योजना से जिले में लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं जिससे
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। जिले के कुल पांच लाख चौंतीस हजार तीन सौ चार किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल छह हजार रुपये तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये के रूप में दिए जाते हैं। समय-समय पर जांच और सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों की संख्या तय हुई है।
किसानों का कहना है कि यह राशि खाद बीज सिंचाई और अन्य कृषि कामों में बहुत मददगार साबित हुई है। जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि योजना से जिले में लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं जिससे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की मिली-जुली नीतियों से किसानों को लगातार सहारा मिल रहा है और उनकी आर्थिक हालत बेहतर हो रही है।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









