Gonda : कृषि मेला और प्रदर्शनी हुई, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, किसानों को सोलर ट्रैप और मिनी किट बांटी गईं
मंत्री ने कहा कि 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मत्स्य संपदा योजना का हवाला देते हुए कि
गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर वेंकटाचार्य क्लब परिसर में कृषि मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को दिखाने और किसानों से जुड़ने का मंच बना। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया और मंच से सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मत्स्य संपदा योजना का हवाला देते हुए किसानों की आय बढ़ने की बात कही।
जनप्रतिनिधियों ने भी विकास की गति बताई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने योजनाओं को लागू करने में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। मेले में किसानों को सोलर लाइट ट्रैप और मूंग की मिनी किट बांटी गई। कुछ चुनिंदा किसानों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम धन्यवाद के साथ खत्म हुआ, लेकिन किसानों की मुख्य समस्याएं जैसे खेती की लागत, बाजार और भुगतान पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









