Gonda : मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उद्योग-व्यापारियों की समस्याओं पर तेज कार्रवाई के आदेश

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा, पुलिस क्षेत्राधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी तक रोड किनारे अतिक्रमणकारियों

Mar 21, 2026 - 21:19
 0  6
Gonda : मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उद्योग-व्यापारियों की समस्याओं पर तेज कार्रवाई के आदेश
Gonda : मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उद्योग-व्यापारियों की समस्याओं पर तेज कार्रवाई के आदेश

गोंडा। उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधुओं की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मनकापुर बस स्टैंड से बड़गांव पुलिस चौकी तक बहराइच रोड के किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी और उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि आवेदकों की पात्रता और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मामलों को आगे भेजा जाए। सभी लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं, व्यापार बंधुओं और श्रम बंधुओं की समस्याओं का गुणवत्ता के साथ समय पर समाधान करें। व्यापार और उद्योग बंधुओं के काम में पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा, पुलिस क्षेत्राधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी तक रोड किनारे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करें और जगह खाली कराएं, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।

व्यापारियों ने बैठक में अपने सुझाव दिए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समय पर समाधान के निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बड़ी समस्या है। जिलाधिकारी ने एक टीम बनाकर जाम वाले स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करने और आसपास के अतिक्रमण हटवाकर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, आयकर विभाग के अधिकारी और उद्योग, व्यापार, श्रम बंधुओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow