Hapur : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, तीन साल पुराने अवैध संबंध का विरोध हुआ मौत का कारण
जब राजपाल को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी विरोध ने उनकी मौत का कारण बन गया। रजनी और बन्टी ने मिलकर योजना बनाई और 17-18 मार्च की रात को राजपाल पर
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में राजपाल की हत्या का मामला सनसनीखेज निकला है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह हत्या इश्क, धोखे और साजिश की वजह से हुई। राजपाल की पत्नी रजनी का पिछले तीन साल से बन्टी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों ने राजपाल को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
जब राजपाल को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी विरोध ने उनकी मौत का कारण बन गया। रजनी और बन्टी ने मिलकर योजना बनाई और 17-18 मार्च की रात को राजपाल पर लाठी से हमला कर दिया। सिर और मुंह पर कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तेज जांच से साजिश का खुलासा हो गया।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और रजनी व बन्टी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









