Moradabad : मुरादाबाद में ईद-उल-फितर की नमाज दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई, बारिश और कीचड़ के बावजूद उत्साह बरकरार
नमाज नायब इमाम शहर मुफ्ती फहद अली ने पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे, एकता और अमन-चैन के लिए खास दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक
मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मौके पर शहर की ईदगाह में नमाज दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ जुट गई। सुबह 7 बजे के बाद लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे, जिससे पूरा इलाका आस्था और खुशी से भर गया।
नमाज से ठीक पहले हुई तेज बारिश से मैदान के कई हिस्सों में पानी भर गया और कीचड़ हो गया। इसके बावजूद नमाजियों का जोश कम नहीं हुआ। लोग पूरी लगन से डटे रहे और अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर नमाज अदा की।
नमाज नायब इमाम शहर मुफ्ती फहद अली ने पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे, एकता और अमन-चैन के लिए खास दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहकर खुशियां बांटी।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भारी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया, जहां करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सड़कों, इमारतों की छतों और आसपास पुलिस तैनात रही। ईदगाह के सामने अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां से पूरे आयोजन की निगरानी हुई। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई।
यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया। आवारा पशुओं से निपटने के लिए नगर निगम की 6 टीमें सक्रिय रहीं। भारी भीड़ को देखते हुए नमाज दो शिफ्ट में कराई गई—पहली सुबह 8 बजे और दूसरी 9 बजे। सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसका सभी ने पालन किया।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









