Amethi : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जायस में ईद की नमाज की व्यवस्था देखी, शांति और भाईचारे की अपील की

जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कस्बा जायस में ईद-उल-फितर के मौके पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दौरा किया। उन्होंने

Mar 21, 2026 - 20:27
66 Views
Amethi : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जायस में ईद की नमाज की व्यवस्था देखी, शांति और भाईचारे की अपील की
Amethi : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जायस में ईद की नमाज की व्यवस्था देखी, शांति और भाईचारे की अपील की

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कस्बा जायस में ईद-उल-फितर के मौके पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दौरा किया। उन्होंने ईद की नमाज के दौरान धर्मगुरुओं, मस्जिदों के ईमामों और मौलानाओं से बात की। सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के शौकत अली, मुश्ताक, जावेद, जौव्वार, मुशर्रफ अली, इरसाद, मोवीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल हैदर ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज की बुराइयों से लड़ने के लिए आपसी भाईचारा मजबूत होना जरूरी है और एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow