Sitapur : जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों के उत्पादों का केंद्र उद्घाटित
निरीक्षण में बंदियों द्वारा बनाई गई अगरबत्ती, बर्तन और अन्य सामग्री के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। कुलदीप सक्सेना, राजा गणपति आर और अंकुर अग्रवाल ने फीता काटकर इसका लो
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भगीरथ वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश, जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।
निरीक्षण में बंदियों द्वारा बनाई गई अगरबत्ती, बर्तन और अन्य सामग्री के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। कुलदीप सक्सेना, राजा गणपति आर और अंकुर अग्रवाल ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। जांच के दौरान जेल की सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी बंदी के साथ जाति के आधार पर कोई दुर्व्यवहार न किया जाए। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में कैदियों की स्थिति, सुविधाओं की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच करना था।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा
What's Your Reaction?











