Sitapur : मिश्रिख नगर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित, स्टीकर और नंबर प्लेट अनिवार्य

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय कुमार भार्गव, महंत विमलानंद जी महाराज, एसडीएम अभिनव यादव और सीओ विशाल गुप्ता ने शामिल होकर ई-रिक्शा को ह

By INA News Desk
Jan 31, 2026 - 00:17
65 Views
Sitapur : मिश्रिख नगर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित, स्टीकर और नंबर प्लेट अनिवार्य
Sitapur : मिश्रिख नगर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित, स्टीकर और नंबर प्लेट अनिवार्य
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख नगर में जिलाधिकारी के आदेश पर ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने की शुरुआत की गई है। अब ई-रिक्शा केवल तय रूटों पर ही चलेंगे और हर ई-रिक्शा पर संबंधित रूट का स्टीकर तथा नंबर प्लेट लगाना जरूरी होगा। इस व्यवस्था से नगर में यातायात सुचारू होगा और आम लोगों को सुरक्षित व आसान परिवहन मिलेगा। ई-रिक्शा की मनमानी से होने वाली ट्रैफिक समस्याओं में कमी आएगी।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय कुमार भार्गव, महंत विमलानंद जी महाराज, एसडीएम अभिनव यादव और सीओ विशाल गुप्ता ने शामिल होकर ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया।नगर पालिका के ईओ विंध्याचल ने बताया कि अब ई-रिक्शा केवल निर्धारित रूटों पर चलेंगे। नगर में कुल चार रूट तय किए गए हैं। रूट नंबर एक नहर चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाएगा और लाल रंग का स्टीकर लगेगा। रूट नंबर दो नहर चौराहे से नैमिष रोड की ओर जाएगा और पीला रंग का स्टीकर लगेगा।रूट नंबर तीन नहर चौराहे से सिधौली रोड की ओर जाएगा और हरा रंग का स्टीकर लगेगा। रूट नंबर चार नहर चौराहे से कुतुबनगर रोड की ओर जाएगा और नीला रंग का स्टीकर लगेगा। यह पहल यातायात को बेहतर बनाने और ई-रिक्शा चालकों के साथ-साथ यात्रियों के हित में की गई है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement