सम्भल में महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने की जनसुनवाई, घरेलू हिंसा के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह सम्भल पहुंचीं, जहां उन्होंने सम्भल–चंदौसी मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में

Mar 13, 2026 - 14:24
146 Views
सम्भल में महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने की जनसुनवाई, घरेलू हिंसा के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
अवनी सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य

उवैस दानिश, सम्भल 

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह सम्भल पहुंचीं, जहां उन्होंने सम्भल–चंदौसी मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान अवनी सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से नियमित रूप से जिलों में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी जाती हैं। सम्भल में आयोजित जनसुनवाई में उनके पास मामले आए, जिनमें अधिकतर घरेलू हिंसा से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित महिलाएं उनके पास पहुंचीं, उनके मामलों को तुरंत आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और आयोग का प्रयास रहेगा कि इन मामलों का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा भी है कि महिलाओं तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जाए। इसके लिए गांवों में जनचौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं से अपील करते हुए अवनी सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाएं काफी जागरूक हो चुकी हैं और हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए और किसी भी तरह की समस्या होने पर आयोग या प्रशासन से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार, आयोग और प्रशासन महिलाओं के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read- UAE के पूर्व राजदूत का बड़ा बयान- 'PM मोदी की एक कॉल से खत्म हो सकती है ईरान-इजराइल जंग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow