भारत सरकार की केंद्रीय समिति सदस्य ने नैमिषारण्य में किया पौधारोपण।
Naimisharanya-Sitapur: पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत सरकार अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्टेट मेंबर व राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय ....
रिपोर्ट - सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार
नैमिषारण्य-सीतापुर। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत सरकार अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्टेट मेंबर व राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने तीर्थ अंतर्गत पं परसादी लाल रहस बिहारी हनुमत आश्रम में आश्रम संचालक अशोक तिवारी " लब्बू जी " के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए आम के पौधे का रोपण किया।
इस दौरान विकास हिंदू ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि सतयुग की प्राचीन 88000 ऋषियों की पावन भूमि में मुझे पौधारोपण का सुअवसर मिला। मेरा प्रयास है कि इस भूमि में नाम के अनुरूप अरण्य संरक्षित संवर्धित रहे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ल , ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष निर्भय द्विवेदी , राजीव पाण्डेय , सूतगद्दी प्रबंधक मनीष शास्त्री , पत्रकार प्रकाश पांडेय ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान रौनक तिवारी , निखिल तिवारी , सुधाकर तिवारी , व्यवसायी विकास द्विवेदी , शुभम दीक्षित , कृष्णदेव तिवारी , गोपाल शुक्ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Read- Lucknow : UP में व्यापक प्रशासनिक बदलाव- 23 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
What's Your Reaction?