जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार कैदियों को पौष्टिक आहार

By INA News Desk
Aug 30, 2025 - 20:41
117 Views
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार कैदियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैंरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत की। जेल में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार कैदियों का तत्काल इलाज कराया जाए।

इलाज में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जल स्तर बढ़ने की सूचना तत्काल एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को दें -प्रियंका सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow